गोधरा कांड का मुख्य आरोपी फारुक भाणा 14 साल बाद गिरफ्तार, रची थी ट्रेन जलाने की साजिश

गोधरा कांड की साजिश रचने और ट्रेन जलाने का मुख्य आरोपी भाणा साल 2002 से ही फरार चल रहा था.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र / गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 18 मई 2016,
  • अपडेटेड 8:32 PM IST

गुजरात एटीएस ने चर्चित गोधरा कांड के मुख्य आरोपी फारुक भाणा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. भाणा पर गोधरा में ट्रेन जलाने का आरोप है.

की साजिश रचने और ट्रेन जलाने का मुख्य आरोपी भाणा साल 2002 से ही फरार चल रहा था. बुधवार को एटीएस ने उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की.

27 फरवरी 2002 को हुई थी घटना
बता दें कि 27 फरवरी 2002 को हुए गोधरा कांड के बाद भड़क गए थे. ट्रेन में आग लगाए जाने से करीब 59 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी.

Advertisement

टोल प्लाजा से हुआ गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक, फारुक को पंचमहल जिले के कलोल टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया है. गोधरा इसी जिले के अंतर्गत आता है. आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में एटीएस तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »