गुजरात: आणंद में ट्रक से टकराई कार, हादसे में एक परिवार के 10 लोगों की मौत

गुजरात के आणंद में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तारापुर हाइवे पर कार और ट्रक के बीच की टक्कर में 10 लोगों की मौके पर मौत हुई. हादसे में जान गंवाने वाले सभी एक परिवार के सदस्य थे.

Advertisement
तारापुर हाइवे पर कार और ट्रक के बीच की टक्कर तारापुर हाइवे पर कार और ट्रक के बीच की टक्कर

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 16 जून 2021,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

गुजरात के आणंद में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तारापुर हाइवे पर कार और ट्रक के बीच की टक्कर में 10 लोगों की मौके पर मौत हुई. हादसे में जान गंवाने वाले सभी एक परिवार के सदस्य थे. बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग सूरत से भावनगर जा रहे थे, तभी तारापुर के इंद्रनज गांव के पास कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई.

Advertisement

कार और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. मौके पर ही कार में सवार 10 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में दो महिला, 7 पुरुष और एक बच्ची शामिल है. सभी एक ही परिवार के सदस्य थे. घटना की खबर मिलते ही 108 एम्बुलेंस और तारापुर पुलिस की टीम के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

वहीं, इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री मोदी ने 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है. पीएम ने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पीएम नेशनल रिलीफ फंड से 2-2 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »