कोरोना काल में सोशल डिस्टेंस और मास्क के साथ सीमा की निगरानी में जुटी BSF

फिलहाल कोरोना के इस दौर में BSF के जवानों का हौसला टूटा नहीं है. BSF के जवान दिन-रात कच्छ की समुद्री, दलदली ओर मरुभूमि रण की सीमाओं की निगरानी रखते हैं.

Advertisement
गुजरात में इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी बीएसएफ लगातार निगरानी करती हुई (फोटो-गोपी) गुजरात में इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी बीएसएफ लगातार निगरानी करती हुई (फोटो-गोपी)

गोपी घांघर

  • कच्छ ,
  • 28 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 8:26 PM IST
  • सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के साथ BSF की सीमा सुरक्षा
  • “जीवन पर्यंत कर्तव्य” के साथ सीमा पर तैनात रहती है BSF
  • गुजरात में पश्चिम कच्छ से सटी करीब 221 किलोमीटर लंबी सीमा

देश की ज्यादातर सीमाओं की चौकसी सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ही जिम्मेदारी है. वह 24 घंटे बॉर्डर पर अपनी चौकस निगाहें गड़ाए रखती है. गुजरात में पश्चिम कच्छ में 221 किलोमीटर लंबी सीमा है. इसके बाद समुद्री सीमा आती है. कच्छ जिले के पश्चिमी इलाके में सिर्फ कुछ बॉर्डर के इलाके में ही लोहे की फेंसिंग है, बाकी सीमा के इलाके में दलदल है जहां फेंसिंग बनाना नामुकिन है, वहां भारत-पाक सीमा के इंटरनेशनल बॉर्डर के पिलर्स हैं, यहीं से BSF के जवान हमेशा पेट्रोलिंग करते रहते हैं.

Advertisement

फिलहाल कोरोना के इस दौर में BSF के जवान का हौसला टूटा नहीं है. BSF के जवान दिन-रात कच्छ की समुद्री, दलदली ओर मरुभूमि रण की सीमाओं की निगरानी रखते हैं. कोरोना वायरस के इस दौर में बॉर्डर पर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के साथ बॉर्डर पर दिन-रात BSF के जवान पेट्रोलिंग कर रहे हैं.

कच्छ जिले की निगरानी करते जवान (फोटो-गोपी)

हालात चाहें कैसे भी हो लेकिन सीमाओं की सुरक्षा के लिए BSF कटिबध है. कच्छ के क्रीक के दलदली इलाके में BSF के जवानों की पेट्रोलिंग की ये तस्वीरें ही बयां कर रही हैं कि देश की सीमाएं सुरक्षित हाथों में है ओर कोई भी परिंदा वहां पर नहीं मार सकता.

कोरोना प्रोटोकॉल के साथ कच्छ जिले की निगरानी करते जवान (फोटो-गोपी)

कच्छ के क्रीक इलाके की ये तस्वीरे हैं जहां हर रोज नई-नई कठिनाइयों के सामने लड़ते हुए भी BSF के जवान तैनात हैं, और यहां आए दिन पाकिस्तान से नापाक घुसपैठ की आशंकाओं के चलते BSF अलर्ट रहती है. BSF के रहते हुए भारतीय सीमा में घुसपैठ की किसी भी कोशिश को अंजाम दे पाना पाकिस्तान के लिए नामुकिन है.

Advertisement

(इनपुट-कौशिक कांटेचा)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »