गुजरातः भावनगर की केमिकल मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद लगी आग, 2 घायल

गुजरात के भावनगर की एक केमिकल मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई. इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है. आग कैसे और क्यों लगी, इस संबंध में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Advertisement
केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग (प्रतीकात्मक तस्वीर) केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोपी घांघर

  • भावनगर ,
  • 24 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 5:24 PM IST

गुजरात के भावनगर में एक केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार की शाम धमाका हो गया. इस धमाके के बाद केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई. केमिकल मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया है.

जानकारी के मुताबिक गुजरात के भावनगर में सुमिटो नाम की एक केमिकल मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री है. गुजरात के भावनगर में सुमिटो नाम की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में जोरदार धमाका हो गया. धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर के दायरे में सुनाई दिया. तेज आवाज से लोगों में दहशत फैल गई. लोगों में अफरातफरी मच गई.

Advertisement

सुमिटो नाम की केमिकल फैक्ट्री से कुछ दूरी पर मौजूद लोग किसी अनहोनी की आशंका से उस तरफ दौड़ पड़े, जिधर से तेज धमाके की आवाज आई थी. लोग मौके पर पहुंचे तो इस धमाके में दो लोग घायल थे. धमाका सुमिटो केमिकल फैक्ट्री की चौथी मंजिल पर हुआ था. फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद आग भी लग गई थी.

लोगों ने धमाके की वजह से घायल हुए दो लोगों को उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी. केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं.

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद सुमिटो केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया. भावनगर की सुमिटो केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग की घटना में दो लोग घायल हुए हैं. गनीमत रही कि उस वक्त फैक्ट्री में अधिक कर्मचारी नहीं थे और जहां धमाका हुआ, चौथी मंजिल पर भी कम कर्मचारी ही थे जो समय रहते बाहर निकल आए.

Advertisement

10 दिन पहले भी एक मिल में हुआ था धमाका

पुलिस प्रशासन की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. घटना क्यों और कैसे हुई, इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी इसे लेकर खुलकर कुछ बोलने से बच रहे हैं. गौरतलब है कि भावनगर जिले की एक फैक्ट्री में 10 दिन पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी.

भावनगर जिले के सिहोर स्थित एक रोलिंग मिल में आधी रात जोरदार धमाका हुआ था. इस घटना में नौ लोग घायल हो गए थे. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घटना के समय मिल में बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »