बाहरी बताने पर केजरीवाल पर भड़के गुजरात BJP के मुखिया सीआर पाटिल, कहा- खालिस्तानी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में राज्य के बीजेपी अध्यक्ष पर जमकर हमला बोला. इसके बाद सीआर पाटील ने भी केजरीवाल को खालिस्तानी सोच वाला नेता बताया.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 01 मई 2022,
  • अपडेटेड 7:02 PM IST
  • 'बीजेपी को गुजरात का कोई नहीं मिला'
  • 'देश बीजेपी से डरता है'

गुजरात में आदिवासी महासम्मेलन में पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल पर जमकर हमला बोला. अरविंद केजरीवाल ने अपनी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सीआर पाटिल महाराष्ट्र के हैं और गुजरात को चलाने के लिए भाजपा को 6.50 करोड़ गुजरातियों में से कोई काबिल आदमी नहीं मिला. इस पर सीआर पाटिल ने भी जवाबी हमला किया और ट्वीट के जरिये केजरीवाल को खालिस्तानी बताया. सीआर पाटिल ने अपने ट्वीट में कहा कि खालिस्तानी विचारधारा वाले लोगों को अपनी पार्टी में जिम्मेदारी देने वाले अरविंद केजरीवाल इस देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं.

Advertisement

'बीजेपी को गुजरात का कोई नहीं मिला'
इससे पहले केजरीवाल ने आदिवासी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी ने गुजरातियों का अपमान किया है. क्या महाराष्ट्र के आदमी से गुजरात चलाएंगे भाजपा वाले, गुजरात की जनता यह कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. अरविंद केजरीवाल यहीं नहीं रुके, उन्होंने महासम्मेलन के बाद एक बार फिर ट्वीट किया.

केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, सीआर पाटिल गुजरात बीजेपी प्रमुख हैं. बीजेपी को गुजराती राज्य प्रमुख के लिए कोई नहीं मिला? लोग कहते हैं कि वह सिर्फ बीजेपी प्रमुख नहीं हैं, बल्कि गुजरात सरकार भी चलाते हैं. गुजरात के असली सीएम सीआर पाटिल हैं. यह गुजरात के लोगों का बड़ा अपमान है. भाजपा के लोग, गुजरात के लिए गुजराती लोग दें.

'देश बीजेपी से डरता है'
भारतीय ट्रबल पार्टी (BTP) के छोटूभाई वसावा ने कहा, देश किसी से नहीं डरता. देश इस वक्त बीजेपी से डरता है. गुजरात में आप और बीटीपी अच्छी सरकार बनाएंगे.'

Advertisement

सीआर पाटिल के ट्वीट पर आम आदमी पार्टी के गुजरात नेता इसुदान गढ़वी ने कहा, अरविंद केजरीवाल देशभक्त, ईमानदार और मानवीय व्यक्ति हैं. लोग केजरीवाल को इसके लिए प्यार करते हैं. केजरीवाल सबसे अच्छी शिक्षा, चिकित्सा सुविधाएं और सुरक्षा देते हैं. हमें किसी के सर्टिफिके की जरूरत नहीं है.

गौरतलब है कि अभी तक गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन पार्टी और उनके नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. गुजरात में नवंबर में चुनाव होने की संभावना है.   
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »