दिल्ली के निहाल विहार से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है... आरोप है कि घर के अंदर ही ससुराल पक्ष के लोगों ने विनय कुमार गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार सुबह की है... मृतक विनय के ससुराल पक्ष के छह लोग उसके घर पहुंचे थे. आरोप है कि विनय की मां जब पानी और नाश्ता लेने कमरे से बाहर गईं, तभी उनके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी गई. चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे और गंभीर हालत में विनय को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.