राजधानी दिल्ली में ऑनलाइन शराब बिक्री को लेकर एक बार फिर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है. आम आदमी पार्टी ने शराब की ऑनलाइन बुकिंग के लिए तैयार किए गए मोबाइल ऐप को तुरंत वापस लेने की मांग की है. हालांकि, उपलब्ध दस्तावेजों और डीएसआईडीसी अधिकारियों के अनुसार, इस ऐप को बनाने की मंजूरी दिसंबर 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल के दौरान ही दी गई थी.