दिल्ली के विकासपुरी में फुटपाथ पर परिवार के साथ सो रही एक मासूम बच्ची को अगवा कर एक कैब चालक ने पहले रेप किया और फिर हत्या. वारदात के 4 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार शाम पुलिस जब आरोपी को क्राइम स्पॉट पर ले जा रही थी तो आरोपी ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी.