प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे. गुजरात के वडोदरा में पीएम मोदी 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे...इसमें वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के करीब 326 किलोमीटर लंबे तीन खंड राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे...साथ ही 9,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली तीन रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी.