देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से सतर्क नजर आ रही है. इसी सिलसिले में केंद्रीय गृह सचिव ने देश के सभी राज्यों के डीजीपी को एक महत्वपूर्ण पत्र लिखा है. इस पत्र में सभी राज्यों की पुलिस को दिल्ली पुलिस के साथ बेहतर तालमेल बनाने और हर छोटी-बड़ी खुफिया जानकारी साझा करने के निर्देश दिए गए हैं. पिछले दिनों नई दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियां इस बार कोई भी जोखिम उठाने के मूड में नहीं हैं.