दिल्ली में सीजेपी (CJP) प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा है. ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति को देखते हुए एक नई एडवाइजरी जारी की है और कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है. मौजूदा हालात के आधार पर शंकर रोड गोल चक्कर, नई दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्ते, धौला कुआँ फ्लाईओवर, झंडेवालान गोल चक्कर, पंचकुइया गोल चक्कर, मंडी हाउस गोल चक्कर और मिंटो रोड से दीनदयाल उपाध्याय मार्ग जाने वाले रूट बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं.