दिल्ली के प्रसिद्ध सेंट्रल पार्क में एक बार फिर राजनीतिक हलचल और पुलिस की भारी मुस्तैदी देखने को मिल रही है. एक पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन और तिरंगा फहराने के आह्वान के बाद दिल्ली पुलिस ने कनाट प्लेस और सेंट्रल पार्क के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. एनडीएमसी ने एहतियात के तौर पर सेंट्रल पार्क को दो दिनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि इस स्थान पर किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन या नारेबाजी की अनुमति कानूनी रूप से नहीं दी जा सकती.