दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है. AQI 400 के पार पहुंचने से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है. ग्रैप-2 लागू होने के बावजूद ग्रेटर नोएडा जैसे इलाकों में निर्माण कार्य और सड़कों की धूल से नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है.