दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण के कारण हालात बेहद गंभीर हो गए हैं. कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच गया है. जहांगीरपुरी, रोहिणी, बवाना और नोएडा में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है. प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए ग्रेप 2 लागू किया गया है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है. इस बीच आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच प्रदूषण को लेकर जमकर राजनीति हो रही है.