दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है और लगातार पांचवें दिन आबोहवा बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। रोहिणी, पंजाबी बाग और आईआईटी जैसे इलाकों में एक्यूआई 400 से 500 के बीच पहुंच गया है। खराब मौसम और धुंध के कारण दिल्ली में आयोजित होने वाले वनडे मैच का वेन्यू बदलकर विशाखापट्टनम कर दिया गया है। पराली और मौसम की मार से दिल्लीवासियों को सांस लेने में भारी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।