राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है. ग्रैप नियमों के लागू होने के बावजूद दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब स्थिति में पहुंच चुकी है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के 18 से अधिक वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के आंकड़े को पार कर चुका है. जहांगीरपुरी में वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे ज्यादा 459 दर्ज किया गया, जबकि रोहिणी, मुंडका, विवेक विहार और अलीपुर जैसे इलाकों में भी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है.