राजधानी दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. ग्रैप-2 लागू होने के बावजूद दिल्ली की स्थिति बदतर होती जा रही है. दिल्ली के 18 से अधिक वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों पर एक्यूआई 400 के पार यानी बेहद गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है. जहांगीरपुरी, रोहिणी, अलीपुर, विवेक विहार और मुंडका जैसे इलाकों में प्रदूषण का असर सबसे ज्यादा है. इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन और कर्तव्य पथ धुंध की मोटी चादर में छिपे नजर आ रहे हैं, जिससे विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है.