20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रदर्शन से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है. आजतक के पास 20 जुलाई के प्रदर्शन का नया CCTV वीडियो मिला है. CCTV वीडियो में दिख रहा है कि संसद भवन से 100 मीटर की दूरी पर हजारों प्रदर्शनकारी पहुंच गए थे. रेलभवन के पास सेल्फी पॉइंट तक प्रदर्शनकारी पहुंच गए थे. संसद भवन के आसपास के 5 CCTV फुटेज से ये खुलासा हुआ. ये CCTV दिल्ली पुलिस पर कई सवाल खड़े करती है. दिल्ली पुलिस को संसद मार्च के बारे में पहले से जानकारी थी तो पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किया? नई दिल्ली में BNS की धारा 163 लागू थी फिर कैसे हजारों की तादाद में इतनी भीड़ संसद भवन तक पहुंच गई?