दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली के इलाके को पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली के कई प्रमुख बॉर्डर पूरी तरह सील कर दिए गए हैं और लुटियंस दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. जंतर-मंतर की ओर जाने वाले सभी मुख्य रास्तों पर भारी बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल तैनात है. कल शाम से ही हर जगह गाड़ियों और लोगों की जबरदस्त चेकिंग की जा रही है. सुरक्षा कारणों से नई दिल्ली के 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाओं को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है.