दिल्ली में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के नए सरकारी आवास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने लोधी एस्टेट स्थित बंगले को ‘शीशमहल-2’ बताते हुए उन पर सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाया. बीजेपी ने इसे आम आदमी की राजनीति से भटकाव बताया. केजरीवाल का नया घर अब दिल्ली की सियासत में बड़ा मुद्दा बन गया है.