बैंक वालों ने दी गलत लॉकर की चाबी, ज्वैलरी लेकर फरार हुई मां-बेटी, ऐसे हुआ खुलासा

5 सितंबर को दर्ज की गई FIR में यशपाल नामक एक शख्स ने कहा कि उनका जंगपुरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में करीब 20 सालों से खाता है. उनके पास एक लॉकर भी है. हाल ही में उन्होंने लॉकर चेक किया तो वो हैरान रह गए...

Advertisement
बैंक लॉकर से उड़ाई ज्वैलरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) बैंक लॉकर से उड़ाई ज्वैलरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST

दिल्ली में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां दिल्ली पुलिस ने पिछले हफ्ते एक महिला और उसकी बेटी को गिरफ्तार किया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने बैंक के लॉकर से एक दूसरे शख्स की ज्वैलरी चुरा ली. यह सब एक बैंककर्मी की गलती की वजह से हुआ. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल, 5 सितंबर को दर्ज की गई FIR में यशपाल नामक एक शख्स ने कहा कि उनका जंगपुरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में करीब 20 सालों से खाता है. उनके पास एक लॉकर भी है. उन्होंने बताया कि 'पिछले कुछ दिनों से मैं लॉकर खुलवाने के लिए बैंक जा रहा था लेकिन उसके लॉक में कुछ समस्या थी… 4 सितंबर को लॉकर इंचार्ज ने मुझे बैंक बुलाया और कहा कि एक गॉडरेज प्रतिनिधि भी आएगा ताकि लॉक खोला जा सके. यशपाल ने कहा कि मेरे लॉकर में सोने के आभूषण समेत रजिस्ट्रियों के दस्तावेज थे. 

जब लॉकर खुला तो...

पाल ने कहा कि जब लॉकर खोला गया तो वो हैरान रह गए. उनके सभी कीमती आभूषण गायब थे. उन्होंने इसको लेकर बैंक मैनेजर से सवाल किया. बैंक मैनेजर ने बताया कि 10 जुलाई को दो महिलाओं जिनका नाम शशि और आशी रामानी था, उन्होंने लॉकर खोलवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज दिए थे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: चोरी या लूटे गए मोबाइल खरीद-बिक्री करने वाला अरेस्ट, जाने कैसे बदलता था IMEI कोड

गलत चाबी दे दी और..

बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शशि और उनकी बेटी आशी का भी इसी बैंक में लॉकर है. हाल ही में वे बैंक आई थीं. उन्होंने अपने लॉकर की चाबी मांगी तो बैंककर्मी ने उन्हें गलत चाबी दे दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने लॉकर खोला तो उन्हें इसमें कीमती गहने दिखे. इसके बाद उन्होंने सामान चुरा लिया और चाबी वापस बैंककर्मी को दे दी.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैंककर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है, जिन्होंने ये दावा किया है कि ये गलती से हुआ है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »