केजरीवाल की कैबिनेट में महिला को जगह नहीं, डडलानी बोले- आतिशी ने किया अच्छा काम

अरविंद केजरीवाल पुरानी टीम के साथ ही नई सरकार चलाएंगे जिसमें कोई महिला शामिल नहीं है. इस बीच मशहूर संगीतकार और गायक विशाल डडलानी ने कालकाजी से चुनाव जीतने वाली आतिशी मार्लेना के काम की तारीफ की है.

Advertisement
कालकाजी से आप विधायक आतिशी (Photo-PTI) कालकाजी से आप विधायक आतिशी (Photo-PTI)

तनुश्री पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 10:10 PM IST

  • कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक हैं आतिशी
  • केजरीवाल तीसरी बार बने दिल्ली के मुख्यमंत्री

दिल्ली विधानसभा चुनावों में 62 सीट जीतने वाली आम आदमी पार्टी तीसरी बार राजधानी की सियासत पर काबिज हो चुकी है. अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. उनके अलावा 6 विधायकों मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम शामिल ने भी शपथ ली. अरविंद केजरीवाल पुरानी टीम के साथ ही नई सरकार चलाएंगे जिसमें कोई महिला चेहरा नहीं है. शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद मशहूर संगीतकार और AAP का कैंपेन सॉन्ग तैयार करने वाले विशाल डडलानी ने कालकाजी से चुनाव जीतने वाली आतिशी मार्लेना के काम को सराहा है.

Advertisement

डडलानी ने कहा, आतिशी को कैबिनेट में जगह मिलनी चाहिए थी लेकिन वह ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें दिल्ली में काम करने के लिए किसी पद की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा,  'मैं कैबिनेट में एक महिला को भी देखना चाहता था लेकिन पार्टी ने पिछली बार मंत्री रहे नेताओं को ही इस बार कैबिनट में जगह दी है जो कि अरविंद के लिए जरूरी था.'

'पद सब कुछ नहीं, आतिशी बड़ा चेहरा'

उन्होंने कहा कि आतिशी ने बेशक दिल्ली चुनाव में अहम भूमिका निभाई है और पार्टी में भी सभी उनके प्रशंसक हैं. आतिशी के बारे में विशाल ने कहा कि वह पार्टी के बेशकीमती लोगों में से एक हैं और आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में जो क्रांति वो लेकर आईं  हैं उसे जारी रखेंगी. इसके साथ ही विशाल ने कहा कि पद सब कुछ नहीं है, आतिशी AAP का बड़ा चेहरा हैं. 

Advertisement

विशाल डडलानी आम आदमी पार्टी के समर्थक हैं. उन्होंने ही चुनाव में आम आदमी पार्टी का थीम सॉन्ग 'लगे रहो केजरीवाल' गाया था जो काफी पॉपुलर हो चुका है.

शपथ में PM समेत इनको न्योता

बता दें कि दिल्ली की प्रतिष्ठित कालकाजी असेंबली सीट पर बीजेपी की ओर से धरमबीर सिंह ने आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी को कड़ी टक्कर दी लेकिन वह चुनाव जीतने में कामयाब नहीं हो सके. आतिशी ने उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में धरमबीर सिंह को 11393 मतों के अंतर से हरा दिया. 2015 के चुनाव में भी यह सीट आम आदमी पार्टी के पास ही थी.  

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के सातों सांसदों, नवनिर्वाचित आठों भाजपा विधायकों और सभी नगर निगम पार्षदों को भी शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया था.  लेकिन वाराणसी दौरे के कारण वे नहीं पहुंच सके. पार्टी ने चुनाव परिणाम के दिन आप के कार्यालय परिसर में अपने पिता के साथ केजरीवाल के पुराने गेटअप में पहुंचे एक साल के 'छोटू मफलरमैन' अव्यान तोमर को खासतौर से आमंत्रित किया था, जो शपथग्रहण स्थल पर नजर आए. इसके अलावा दिल्ली शासन में योगदान करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के 50 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने नए मंत्रिमंडल के साथ मंच साझा की.

Advertisement

रामलीला मैदान में लोगों के लिए पुख्ता इंतजामात किए गए. आम लोगों की एंट्री गेट नंबर 4, 5, 6, 7, 8 और 9 से रामलीला मैदान में थी. सुरक्षा के लिहाज से मैदान और उसके आसपास लगभग 5,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया. इसके अलावा गतिविधियों पर नजर रखने के लिये 125 सीसीटीवी कैमरे और 12 एलईडी स्क्रीन लगाए गए और 45,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई.

दिल्ली पुलिस ने यातायात और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए थे. सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक यह प्रबंध लागू रहेंगे. बसों की सामान्य पार्किंग के लिए माता सुंदरी रोड पॉवर हाउस, सिविक सेंटर के अंदर और पीछे की ओर स्थान तय किया गया है. इसी तरह वेलोड्रोम रोड, राजघाट पार्किंग, शांति वन पार्किंग राजघाट और समता स्थल के सर्विस रोड पर भी बसों को पार्क किया जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »