Delhi Crime: दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने गए युवक ने चलाई गोली, अवैध पिस्तौल के साथ पांच गिरफ्तार

जहांगीरपुरी इलाके में करीब दस लड़के अपने दो दोस्त अतुल और अहमद नबी का जन्मदिन मनाने सत्य निकेतन के एक रेस्टोरेंट में पहुंचे. ये सभी लड़के स्कॉर्पियो और थार से पार्टी करने वहां पहुंचे थे. रेस्टोरेंट के मालिक से किसी बात पर विवाद हो गया और एक युवक ने गोली चला दी.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

हिमांशु मिश्रा

  • उत्तरी पश्चिमी दिल्ली ,
  • 26 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 6:09 PM IST

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में गोली चलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि करीब दस लड़के अपने दो दोस्त अतुल और अहमद नबी का जन्मदिन मनाने सत्य निकेतन के एक रेस्टोरेंट में पहुंचे. ये सभी लड़के स्कॉर्पियो और थार से पार्टी करने वहां पहुंचे थे. रविवार होने की वजह से रेस्टोरेंट में काफी भीड़ थी इस दौरान एक लड़के ने बैठने के लिए शीशे की टेबल खींच ली. इस पर रेस्टोरेंट के मालिक ने विरोध किया और झगड़ा शुरू हो गया. 

Advertisement

लड़कों ने रेस्टोरेंट के मालिक से धक्कामुक्की और मारपीट की. इस दौरान जावेद नाम के युवक ने गोली चला दी, जो रेस्टोरेंट के गेट के बाहर पैनल पर जा लगी. गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी. इतना ही नहीं गोली चलाने के बाद आरोपी जावेद ने पिस्तौल केर सड़क वीडियो भी बनाया. इस घटना के बाद मौके पर दहशत फैल गई और किसी ने पुलिस को सूचना दी. बताया जा रहा है कि जावेद पर पहले पांच केस दर्ज हैं. साल 2022 में भी उसने गोली चलाई थी. 

जन्मदिन की पार्टी मनाने गए युवक ने चलाई गोली

पुलिस ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर पेट्रोलिंग कर रहा पुलिस का एक जवान मौके पर पहुंचा और वहां उसने अहमद नाम के युवक को पकड़ा. पूछताछ में अहमद ने अपने साथियों के नाम बताए, इसके बाद अलग-अलग इलाकों में रेड कर पुलिस ने अहमद के चार साथी जावेद, औरंगजेब, आदिल और अतुल को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार 

साथ ही पुलिस ने थार गाड़ी को भी जब्त किया और जावेद के पास से पिस्टल भी बरामद की. थार गाड़ी के आगे के शीशे पर लिखा था ब्रैंडेड चौधरी. जब्त की गई थार गाड़ी अहमद के ताऊ की बताई जा रही है. सभी आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच में जुटी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »