अगले 48 घंटों तक राजधानी और NCR के इलाकों में हो सकती है बारिश

उत्तर-पश्चिम भारत के तमाम इलाकों में मॉनसून की सक्रियता की वजह से रुक-रुककर बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच रिमझिम फुहारों का दौर जारी है.

Advertisement
दिल्ली और एनसीआर में हो सकती है बारिश दिल्ली और एनसीआर में हो सकती है बारिश

अमित रायकवार / सिद्धार्थ तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 30 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST

उत्तर-पश्चिम भारत के तमाम इलाकों में मॉनसून की सक्रियता की वजह से रुक-रुककर बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच रिमझिम फुहारों का दौर जारी है. ऐसा अनुमान है कि अगले 48 घंटों तक यानी 1 सितंबर तक दिल्ली एनसीआर और आसपास के इलाकों में मॉनसून की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

Advertisement

दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में होगी बारिश
के DDGM बीपी यादव के मुताबिक उत्तर भारत के इलाकों में हो रही बारिश, अरब सागर से आ रही नम हवाओं की वजह से हो रही है. इस समय हरियाणा के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जो अरब सागर से आ रही हवाओं को ऊपर उछाल रहा है. इन हवाओं के ऊपर उठने की वजह से घने बादल बन रहे हैं और गंगा-यमुना के दोआब से हिमालय की तलहटी तक और पहाड़ों में भी अच्छी बारिश देखी जा रही है.

भारत के तमाम इलाकों में हो रही है बारिश
उधर बंगाल की खाड़ी में बने एक कम दबाव के क्षेत्र की वजह से के तमाम इलाकों में अच्छी बारिश देखी जा रही है. पिछले दो दिनों से तटीय आंध्र प्रदेश, तेलांगाना, रायलसीमा, केरल, अंदरूनी कर्नाटक और केरल के तमाम इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक अच्छी बारिश का ये दौर अगले दो दिनों तक दक्षिण भारत के कई इलाकों में जारी रहेगा. ये तो हुई दक्षिण भारत की बात अब बात करते हैं पूर्वोत्तर भारत की. यहां पर पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर रुक-रुककर बारिश हो रही है. ऐसा पूर्वानुमान है कि सिक्किम, अरुणाचल, असम और मेघालय में अगले तीन-चार दिनों तक झमाझम बारिश होगी. इसी के मद्देनजर इन इलाकों में मौसम विभाग ने अलर्ट रहने को कहा है.

Advertisement

बारिश पूर्वोत्तर भारत तक सिमट जाएगी
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में जम्मू में 10 सेंटीमीटर, नरसिंहपुर में 9 सेंटीमीटर, कोलकाता में 8 सेंटीमीटर, कडलोग में 7 सेंटीमीटर, सिवनी, लमडिंग, अंगोल, अलापुझा में 6-6 सेंटीमीटर, पिलानी, सीकर, पेंद्रा रोड और कार निकोबार में 5-5 सेंटीमीटर, शिमला, दिल्ली रिज, मेरठ, सागर, तंजावुर, नागिपट्टिनम और अमीन दीव में 4-4 सेंटीमीटर की बारिश रिकॉर्ड की गई है. ऐसा कहा जा रहा है कि अगले 48 घंटों तक यानी एक सितंबर तक देश में दक्षिण से लेकर उत्तर तक और पश्चिम से लेकर पूरब तक कई जगहों पर मॉनसून की बारिश का सिलसिला बना रहेगा. लेकिन उसके बाद मॉनसून की बारिश पूरब और पूर्वोत्तर भारत तक सिमट जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »