युवक की दोस्तों ने ही पीट-पीटकर ली जान, 3 गिरफ्तार... दो की तलाश जारी

महाराष्ट्र के ठाणे में एक युवक की उसके ही दोस्तों ने पिटाई कर दी. जिससे युवक की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि 2 अन्य की तलाश जारी है.

Advertisement
ठाणे में युवक की पीट-पीटकर हत्या. (Photo: Representational ) ठाणे में युवक की पीट-पीटकर हत्या. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 05 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक विवाद के बाद कुछ लोगों ने अपने 25 वर्षीय दोस्त की हत्या कर दी. एक एजेंसी के मुताबिक भिवंडी शहर के न्यू आज़ाद नगर इलाके में शनिवार रात हुई इस घटना के सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, तीनों आरोपी भाई हैं.

शांति नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित और आरोपी घर लौट रहे थे. तभी किसी पुराने मामले को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया. जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: घर में घुसे, बाहर खींचा और काट डाला... मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने किया मर्डर

पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के परिवार के एक सदस्य की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. साथ ही पुलिस ने तीन को गिरफ्तार भी कर लिया.

यह भी पढ़ें: धर्मस्थल कांड में नया मोड़... कोर्ट में पलट गया गवाह, आखिर किसके इशारे पर रची गई रेप-मर्डर की कहानी?

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपियों ने युवक को घेर लिया था. जिसके बाद आरोपियों ने युवक की पिटाई कर दी और उसकी मौत हो गई. आरोपियों के पास लाठी और डंडे भी थे, जिसके चलते युवक को किसी ने बचाने की जहमत नहीं जुटा पाई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »