दिल्ली दंगा केस: अंकित शर्मा हत्याकांड मामले में ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील पर सुनवाई को तैयार दिल्ली HC

दिल्ली हाईकोर्ट ने आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में दोषी ताहिर हुसैन की अपील पर सुनवाई की सहमति दी है. सभी संबंधित अपीलें 2 दिसंबर को एक साथ सुनी जाएंगी. वकील राजीव मोहन ने एक गवाह के बयान को गलत तरीके से समझे जाने की बात भी कही.

Advertisement
ताहिर हुसैन की अपील पर सुनवाई को दिल्ली हाईकोर्ट राजी (Photo: ITG) ताहिर हुसैन की अपील पर सुनवाई को दिल्ली हाईकोर्ट राजी (Photo: ITG)

अनीषा माथुर

  • नई दिल्ली,
  • 02 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

दिल्ली हाईकोर्ट ने आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में दोषी ठहराए गए और उम्रकैद की सजा पाए ताहिर हुसैन की अपील पर सुनवाई करने पर सहमति जता दी है. अदालत ने साफ किया है कि इस मामले से जुड़ी सभी अपीलें एक साथ 2 दिसंबर को सुनी जाएंगी. यह पूरा मामला दिल्ली दंगों के दौरान हुई आईबी अधिकारी की हत्या से जुड़ा है, जिसमें ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया गया था.

Advertisement

सुनवाई के दौरान ताहिर हुसैन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील राजीव मोहन ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल को धारा 307, 109 और 144 के तहत दोषी ठहराया गया है, जबकि धारा 149 के मामले में उन्हें सिर्फ मदद और सहायता देने के आरोप में दोषी माना गया है. 

वकील ने यह भी कहा कि उनके मुवक्किल को सिर्फ एक ही मुख्य अपराध, यानी धारा 188 के तहत दोषी ठहराया गया है. उन्होंने अदालत के सामने यह दलील भी रखी कि मुकदमे के दौरान एक अभियोजन गवाह के बयान को गलत तरीके से समझा गया था, जिस पर निचली अदालत ने भरोसा किया था.

हाईकोर्ट ने बताया कि इस मामले से जुड़े सभी संबंधित मुकदमे पहले से ही 2 दिसंबर की तारीख पर लगे हुए हैं. वकील राजीव मोहन ने अदालत से कहा कि अगर सभी अपीलों की भूमिका अलग-अलग स्पष्ट की जाए और उन्हें एक साथ सुना जाए, तो इससे अदालत का समय भी बचेगा. वहीं पुलिस की ओर से पेश वकील रजत नायर ने भी अदालत को बताया कि राज्य सरकार भी चाहती है कि सभी अपीलों पर एक साथ सुनवाई हो.

Advertisement

इन सभी दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने अपील को स्वीकार कर लिया और नोटिस जारी करने का आदेश दिया. साथ ही अदालत ने मामले से जुड़ा नॉमिनल रोल यानी बंदी का पूरा रिकॉर्ड मंगवाने का भी निर्देश दिया. अब इस अपील को अन्य जुड़े हुए मामलों के साथ 2 दिसंबर को सूचीबद्ध किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »