सुशांत केस की CBI जांच के लिए सड़क पर उतरी करणी सेना, अध्यक्ष गिरफ्तार

सुशांत की मौत के मामले की सीबीआई जांच कराने को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी मुहिम अब सड़कों पर आ गई है. करणी सेना ने पटियाला हाउस कोर्ट से इंडिया गेट तक मार्च निकाला.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)

राम किंकर सिंह / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 11:34 PM IST

  • करणी सेना ने नहीं ली थी प्रदर्शन की इजाजत
  • करणी सेना के अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू अरेस्ट

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कौन करेगा? इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना अभी बाकी है, लेकिन इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग को लेकर मुहिम अब सोशल मीडिया से सड़कों तक आ गई है. रविवार को करणी सेना ने पटियाला हाउस कोर्ट से इंडिया गेट तक मार्च निकाला.

Advertisement

बगैर अनुमति के प्रोटेस्ट करने के लिए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिल्ली पुलिस ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू समेत करणी सेना के चार पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने करणी सेना के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बादल तंवर, प्रदेश इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धरमपाल राजपूत, प्रदेश प्रवक्ता मनीष सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ एपिडेमिक एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.

सुशांत की तस्वीर के सामने जलाईं मोमबत्तियां

बताया जाता है कि इस प्रोटेस्ट के लिए करणी सेना का आमंत्रण वॉट्स्एप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से सर्कुलेट होने लगा. इंडिया गेट पर शाम 4 बजे ही कैंडल मार्च के आह्वान पर सैकड़ों की तादाद में लोग पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच गए. हाथों में सीबीआई जांच की मांग और बॉलीवुड मुर्दाबाद लिखी तख्तियां लिए लोगों ने कोर्ट का चक्कर लगाया और इंडिया गेट की ओर निकल पड़े. प्रदर्शनकारी अभी इंडिया गेट के इनर सर्कल पर ही पहुंचे थे कि पुलिल ने उन्हें रोक दिया.

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने धारा 144 लगे होने का हवाला दिया, जिसके बाद लोगों ने पास के ही एक पेड़ के चबूतरे पर सुशांत की तस्वीर रखकर मोमबत्तियां जला दीं. पुलिस ने एक जिप्सी में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू को बैठा लिया और इसके बाद प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया. करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता को भी गिरफ्तार किया गया है.

इससे पहले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने कहा कि भले ही पुलिस जेल भेज दे, लेकिन जब तक सुशांत को इंसाफ नहीं मिल जाता इस तरह के विरोध-प्रदर्शन होते रहेंगे. बता दें कि करणी सेना की ओर से बिहार के सीतामढ़ी में शिवसेना सांसद संजय राउत और मुंबई के पुलिस कमिश्नर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी. सुशांत की मौत के मामले में करणी सेना लगातार सक्रिय नजर आई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »