शास्त्री पार्क में दिनदहाड़े गोली मारकर 80 लाख की लूट, अपाचे सवार बदमाश फरार

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. थाना शास्त्री पार्क क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोली मारकर करीब 80 लाख रुपए लूट लिए. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस जांच में जुटी है.

Advertisement
बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम (Photo: Representational) बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम (Photo: Representational)

इसरार अहमद

  • नॉर्थ ईस्ट दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में दिनदहाड़े गोली मारकर लूट की सनसनीखेज वारदात हुई है. थाना शास्त्री पार्क क्षेत्र में अपाचे मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने एक शख्स को गोली मारकर करीब 80 लाख रुपए लूट लिए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »