सत्येंद्र जैन को मंत्री पद से सस्पेंड करने की उठी मांग, HC ने खारिज की याचिका

सत्येंद्र जैन को दिल्ली के कैबिनेट मंत्री पद से सस्पेंड करने की मांग उठी. इसे दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं, इसमें उनको गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement
सत्येंद्र जैन फिलहाल जेल में हैं (फाइल फोटो) सत्येंद्र जैन फिलहाल जेल में हैं (फाइल फोटो)

नलिनी शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST
  • सत्येंद्र जैन फिलहाल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री हैं
  • सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं

दिल्ली हाईकोर्ट ने सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) के खिलाफ दायर एक याचिका को खारिज कर दिया है. इस याचिका में सत्येंद्र जैन को कैबिनेट मंत्री के पद से सस्पेंड करने की मांग उठाई गई थी. इस याचिका को नंद किशोर गर्ग ने दायर किया था. इसे जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और सुब्रमण्यम प्रसाद ने खारिज कर दिया. दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन फिलहाल मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में हैं.

Advertisement

याचिका में दावा किया गया था कि सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप लगे हैं, बावजूद इसके वह कैबिनेट मंत्री को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं. लेकिन फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है.

सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था. फिलहाल वह ईडी की ही हिरासत में हैं. सत्येंद्र जैन ने जमानत की अर्जी भी लगाई थी, लेकिन वह खारिज हो गई थी. कोर्ट ने कहा था कि जमानत मिलने पर सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

सत्येंद्र जैन के घर पर ईडी ने कई छापे मारे थे. इसमें करीबी के घर से 2.83 करोड़ कैश और 133 सोने के सिक्के मिले थे. आम आदमी पार्टी की तरफ से लगातार मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को झूठा बताया जा रहा है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »