पांडव नगर में 4 साल की बच्ची से रेप, पड़ोसियों ने आरोपी की दुकान तोड़कर होलिका दहन वाली जगह रखा सामान

दिल्ली के थाना पांडव नगर क्षेत्र में 4 साल की मासूम से रेप करने की घटना सामने आई है. पुलिस ने आरोपी अरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और IPC-376 की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि बच्ची की हालत ठीक है और इलाके में पूरी तरह शांति है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 5:23 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली के थाना पांडव नगर क्षेत्र में 4 साल की मासूम से रेप करने की घटना सामने आई है. बच्ची को लाल बहादुर हॉस्पिटल से ऑल इंडिया मेडिकल हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है. बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ कर उसकी दुकान का सारा सामान होलिका दहन वाली जगह रख दिया. 

Advertisement

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को शनिवार देर शाम जानकारी मिली की 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्ची को लाल बहादुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया.

ये भी पढ़ें- 

पीड़ित आरोपी की बहन के घर पढ़ने जाती थी ट्यूशन

वहीं, पीड़ित बच्ची ट्यूशन के लिए आरोपी अरमान की बहन के घर पढ़ने जाती थी. इसी वजह से पीड़ित आरोपी को जानता था. 

मामले में  DCP ने कही ये बात

ईस्ट दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात की है. पुलिस ने आरोपी अरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और IPC-376 की धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची को लाल बहादुर हॉस्पिटल से ऑल इंडिया मेडिकल हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है. वहीं, बच्ची की हालत ठीक है. फिलहाल, इलाके में पूरी तरह शांति है.

Advertisement

'ज्योतिष सीखने के बहाने टैरो कार्ड रीडर से दुष्कर्म'

इसी महीने में दिल्ली में एक टैरो कार्ड रीडर से दुष्कर्म का केस सामने आया था. आरोप है कि आोरपी ने ज्योतिष सीखने के बहाने पीड़िता से नजदीकी बढ़ाई और फिर उसे किसी बहाने से अपने दोस्त के घर ले गया. फिर आरोपी ने वहां उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया. इसके बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »