Delhi: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद ने ली युवक की जान, थाने पर RWA का प्रदर्शन

दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद के दौरान फायरिंग में पंकज नैय्यर नाम के युवक की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों और आरडब्ल्यूए ने थाने पर प्रदर्शन किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. इलाके में तनाव के बीच अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है.

Advertisement
पार्किंग विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या (File Photo: Amarjeet Singh/ITG) पार्किंग विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या (File Photo: Amarjeet Singh/ITG)

अमरजीत सिंह

  • पूर्वी दिल्ली ,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:15 PM IST

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में पार्किंग विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद इलाके में भारी गुस्से का माहौल है. घटना के विरोध में पीड़ित परिवार और RWA प्रतिनिधि प्रीत विहार थाने पहुंचे और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई.

पुलिस के अनुसार सोमवार तड़के करीब 2:22 बजे और 2:26 बजे दो पीसीआर कॉल मिली थी. जिनमें फायरिंग और झगड़े की सूचना दी गई थी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें सामने आया कि ए-144, प्रीत विहार पर पार्किंग को लेकर पंकज नैय्यर और उसके भाई पारस का गौरव शर्मा के साथ विवाद हो गया था.

Advertisement

आरोपी फायरिंग के बाद साथियों संग फरार

विवाद के दौरान आरोप है कि गौरव शर्मा ने गोली चला दी, जो पंकज नैय्यर के सीने में जा लगी. गोली लगते ही पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत निर्माण विहार स्थित मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया. पुलिस ने इस मामले में प्रीत विहार थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/115(2)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

घटना से गुस्साए परिजन और आरडब्ल्यूए पदाधिकारी थाने पहुंचे और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस घटना से पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है. उन्होंने पुलिस से मांग की कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement