बिक्री पर बैन के बाद NCR में पटाखा विक्रेताओं पर सख्ती शुरू

एक तरफ जहां शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से पटाखा विक्रेताओं को राहत नही मिली, तो दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने पटाखा विक्रेताओं पर सख्ती बढ़ा दी.

Advertisement
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

अंकित यादव

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 12:13 AM IST

एक तरफ जहां शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से पटाखा विक्रेताओं को राहत नहीं मिली, तो दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने पटाखा विक्रेताओं पर सख्ती बढ़ा दी है.

दिल्ली के पटाखा विक्रेताओं को मिले लाइसेंस रद्द करने के बाद अब एनसीआर के दूसरे शहरों मे भी पटाखा विक्रेताओं के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया.

गाजियाबाद में तो प्रशासन ने पटाखा की फैक्ट्रियां सील करा दी हैं तो वहीं नोएडा और में 30 से ज्यादा पटाखा व्यापारियों के लाइसेंस को फौरन कैंसिल कर दिया गया है.

Advertisement

पटाखे मिले तो नपेंगे थानेदार

नोएडा प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले के सभी थानेदार को हिदायत दी गई है कि अगर उनके एरिया में किसी भी दुकान से पटाखे बिकते मिले तो कार्रवाई थानेदारों पर होगी. कोई गाजियाबाद में सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस के साथ कई बाजारों का दौरा किया और दुकानों को सील करवाया वहीं दूसरी तरफ गाजियाबाद के बाहरी इलाके फारूख नगर में बनी पटाखा फैक्ट्रियों को भी सील कराया गया है.

करोडों रुपये डूबे

नोएडा ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पटाखों का बड़ा व्यापार होता था, ऐसे में सुप्रीम कोर्ट की रोक और प्रशासन की सख्ती के बाद पटाखा विक्रेताओं के करोड़ों रुपयेडूबते हुए नजर आ रहे हैं, क्योंकि विक्रेताओं का कहना है कि उन्होंने शिवाकाशी और माल खरीदा है, लेकिन अब वह लोग माल वापस लेने से इंकार कर रहे हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »