दिल्ली में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 80 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा

पिछले 14 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम अब तक 8 रुपए 80 पैसे बढ़ चुके हैं. अब राजधानी में पेट्रोल का दाम 104.61 रुपये और डीजल का दाम 95.87 रुपये हो गया है.

Advertisement
(फाइल फोटो) (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 10:05 PM IST
  • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा हुआ
  • कीमत में 80 पैसे का इजाफा

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम में एक बार फिर इजाफा हुआ है. दोनों के रेट में 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. अब राजधानी में पेट्रोल का दाम 104.61 रुपये और डीजल का दाम 95.87 रुपये हो गया है.

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के ताजा अपडेट के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल जहां 118.83 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है, वहीं अब डीजल भी 103.07 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत (Petrol Price) अब 104.61 पहुंच गई है, जबकि डीजल 95.87 रुपये प्रति लीटर के करीब है.

Advertisement

14 दिन से लगातार बढ़ रहे दाम

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला 22 मार्च को शुरू हुआ था. इस दौरान 24 मार्च और 01 अप्रैल को छोड़कर हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में उछाल आया है. राजधानी दिल्ली की बात करें तो 14 दिन में पेट्रोल की कीमत में 13 किस्तों में क्रमशः 80, 80, 80, 80, 50, 30, 80, 80, 80, 80, 80, 40 और 40 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. इस तरह पेट्रोल 8 रुपये 80 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है.  

स्थानीय करों के आधार पर राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं. देश के चारों महानगरों की अगर तुलना करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे अधिक महंगा है. दिल्ली के अलावा सभी प्रमुख महानगरों में डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है.  

Advertisement

SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए करें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »