AAP के 21 विधायकों को EC का नोटिस, संसदीय सचिव मामले में 14 जुलाई को सुनवाई

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को संसदीय सचिव मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है. आयोग ने कहा है कि 14 जुलाई से इस मामले में सुनवाई शुरू कर दी जाएगी. आयोग ने पहले भी विधायकों को इस बारे में नोटिस भेजा था.

Advertisement
संसदीय सचिव मसले पर 14 जुलाई से सुनवाई करेगा चुनाव आयोग संसदीय सचिव मसले पर 14 जुलाई से सुनवाई करेगा चुनाव आयोग

कुमार कुणाल

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2016,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को संसदीय सचिव मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है. आयोग ने कहा है कि 14 जुलाई से इस मामले में सुनवाई शुरू कर दी जाएगी. आयोग ने पहले भी विधायकों को इस बारे में नोटिस भेजा था.

याचिका देने वाले को भी ईसी का नोटिस
कि सुनवाई के दौरान विधायक खुद पेश हों. ऐसा नहीं होने की सूरत में अपने वकील को भेजें. आयोग ने इस मामले में एक नोटिस याचिका दाखिल करने वाले प्रशांत पटेल को भी भेजा है. इसी याचिका के बाद केजरीवाल के 21 विधायकों पर सदस्यता जाने की तलवार लटकी पड़ी है.

Advertisement

माकन और दिल्ली सरकार को भी बुलाया
आयोग ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि को भी सुनवाई में बुलाया है. इसमें कहा गया है कि सुनवाई के दौरान ये दोनों पार्टी या इंटरवेनर की हैसियत निभा सकते हैं. 8 जुलाई तक इन्हें अपनी सहमति या ऐतराज दर्ज कराने के लिए नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »