आशुतोष बोले- अजीत डोभाल डाल रहे हैं सोनी के परिवार पर दबाव

'आप' नेता आशुतोष ने कहा कि सोनी के परिवारवाले जो शरद चौहान का नाम ले रहे हैं, इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल हैं. उन्होंने कहा कि अजीत डोभाल को पता है कि किससे कैसे और दबाव देकर क्या बुलवाना है.

Advertisement
'आप' नेता आशुतोष 'आप' नेता आशुतोष

मोनिका शर्मा / मणिदीप शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

आम आदमी पार्टी ने अपने विधायकों की गिरफ्तारी  को लेकर सीधे-सीधे नरेंद्र मोदी सरकार को दोषी ठहराया है. केंद्र पर निशाना साधते हुए 'आप' नेता आशुतोष ने कहा कि सोनी के परिवारवाले शरद चौहान का नाम ले रहे हैं, क्योंकि इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल हैं. उन्होंने कहा कि डोभाल को पता है कि किससे कैसे दबाव देकर क्या बुलवाना है.

Advertisement

'आप' के दिग्गज नेता ने यह भी कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सीधे एसएचओ को फोन करते हैं और नौकरी के बचाने के कारण अधि‍कारी दबाव में काम करते हैं.

शरद चौहान के साथ हो सकता है थर्ड डिग्री
आशुतोष ने कहा कि, ' आरोपी रमेश भारद्वाज पर लगातार दबाव है कि तेरा जीवन बर्बाद कर देंगे, वरना विधायक शरद चौहान का नाम ले. रमेश भारद्वाज के साथ थर्ड डिग्री भी दी जा रही है. इसके अलावा शरद चौहान पर दबाव भी है कि दिलीप पांडेय का नाम लिया जाए. आशुतोष ने शंका जताई कि शरद चौहान के साथ थर्ड डिग्री भी हो सकती है. साथ ही ये भी हो सकता है कि दिलीप पांडेय पर दबाव डाला जाए कि केजरीवाल का नाम ले.'

दो और विधायक हो सकते हैं गिरफ्तार
आशुतोष ने कहा कि उन्हें इस बात की सूचना मिली है कि गुरुवार को आप के दो और विधायकों की गिरफ्तारी की तैयारी है. उन्होंने कहा, 'मेरे पुलिस में उच्च पदस्थ सूत्र कह रहे हैं कि आज शाम तक राखी बिड़लान और शरद चौहान की गिरफ्तारी हो सकती है लेकिन मोदी जी हम डरने वाले नहीं हैं.'

Advertisement


आशुतोष ने पुलिस पर आरोप लगाया कि अमानतुल्ला को गिरफ्तार करने गई पुलिस ने उनकी पत्नी के साथ धक्का-मुक्की की. उन्होंने कहा कि अमानतुल्ला की पत्नी को जिंदगी में पहली बार बेपर्दा किया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement