दिल्ली बाढ़ 2023: लोगों और जानवरों के रेस्क्यू में जुटी है NDRF, अब तक हजारों को बचाया

दिल्ली और नोएडा के कई इलाके बाढ़ के प्रभावित हैं. NDRF की 65 टीमें लोगों और जानवरों के रेस्क्यू में जुटी हुई है. अब तक हजारों लोगों और जानवरों का रेस्क्यू किया जा चुका है. इसमें 1 करोड़ की कीमत वाला मशहूर बैल 'प्रीतम' भी शामिल है.

Advertisement
दिल्ली में बाढ़ से बिगड़े हालात. दिल्ली में बाढ़ से बिगड़े हालात.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 10:36 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में इन दिनों यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण पानी भर गया है. एनडीआरएफ सहित अन्य बल लोगों और जानवरों को रेस्क्यू करने में जुटी हुई है. सामने आया है कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (National Disaster Response Force) ने पिछले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली और नोएडा के बाढ़ प्रभावित इलाकों से गाय, कुत्ते, बकरी, खरगोश सहित एक करोड़ रुपए की कीमत वाले बैल को रेस्क्यू किया है. अभी तक टीम ने 900 से अधिक जानवरों का रेस्क्यू किया है.

Advertisement

1 करोड़ की कीमत वाले बैल 'प्रीतम' का रेस्क्यू

फेडरल कॉन्टिजेंसी फोर्स (federal contingency force) के एक प्रवक्ता ने कहा कि बचावकर्मियों ने नोएडा के सेक्टर-135 में गायों, बछड़ों, बकरियों, कुत्तों, खरगोशों कुल 221 पशुओं को बाढ़ से बचाया. प्रीतम नाम के बैल का भी रेस्क्यू किया गया है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए है. बता दें कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कुछ अन्य टीमों के अलावा दिल्ली में 16 टीमें तैनात की हैं.

बैल प्रीतम का रेस्क्यू.

लोगों और जानवरों का रेस्क्यू 

एनडीआरएफ के प्रवक्ता ने कहा कि बचावकर्मियों ने दिल्ली के बाढ़ प्रभावित इलाकों से 1,530 लोगों को बचाया है. 6,345 लोगों का रेस्क्यू किया है, 912 पशुओं को भी रेस्क्यू किया गया है. बताया गया है कि यह आंकड़ा दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो-तीन दिनों में किए गए एनडीआरएफ के रेस्क्यू ऑपरेशन का है. 

Advertisement

 

Veterinary AID Camp stablish by for affected livestocks at Seelampur, near Old Iron bridge , East Delhi.
225 livestocks have received treatment by doctors till now.

— 8th BN NDRF (@8NdrfGhaziabad)

जानवरों और लोगोंं का किया जा रहा इलाज: NDRF

एनडीआरएफ के प्रवक्ता ने आगे कहा कि शुक्रवार को बल ने 12 घंटे के ऑपरेशन के बाद दिल्ली के उस्मानपुर इलाके से गाय और भैंस समेत 30 जानवरों को बचाया. एनडीआरएफ ने पशु चिकित्सकों के अपने कैडर के माध्यम से इन संकटग्रस्त जानवरों को जरूरी मेडीकल ट्रिटमेट भी दिया है. साथ ही 500 लोगों का भी इलाज किया गया है. 

 


Team has rescued 3 cattles including India's No.1 Bull "PRITAM" costing 1 Cr. from Noida. NDRF teams are working hard to save lives in flood affected areas.

— 8th BN NDRF (@8NdrfGhaziabad)

एनडीआरएफ की कुल 65 टीमें तैनात

प्रवक्ता ने कहा कि मौजूदा मानसून के दौरान बारिश और बाढ़ की आपदाओं से निपटने के लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में एनडीआरएफ की कुल 65 टीमें तैनात की गई हैं. उन्होंने बताया कि बल ने 2,286 से अधिक लोगों को बचाया और 17,492 लोगों को निकाला. प्रभावित क्षेत्रों से 1407 पशुओं को भी बचाया गया है.

राहत शिविरों के नोडल अधिकारी

Advertisement

दिल्ली सरकार ने 47 राहत शिविरों के लिए नोडल अधिकारी बना दिए हैं. प्रत्येक सेंटर पर तीन 3 शिफ्ट होंगी और हर शिफ्ट का नेतृत्व एक नोडल अधिकारी करेगा. नोडल अधिकारियों ने आज रात 10 बजे से अगले आदेश तक काम करना शुरू कर दिया है. प्रत्येक नोडल अधिकारी अपनी शिफ्ट के अंत में स्थिति रिपोर्ट प्रदान करेंगे.

 

    Read more!
    Advertisement

    RECOMMENDED

    Advertisement