गाड़ी की पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, गुस्से में शख्स ने लगा दी पड़ोसी की कार में आग

दिल्ली के लाजपत नगर में पार्किंग को लेकर विवाद होने के बाद एक शख्स ने अपने पड़ोसी की कार में आग लगा दी. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच काफी समय से इसको लेकर विवाद रहा है और कई बार यह मामला थाने तक भी पहुंच चुका है.

Advertisement
पार्किंग विवाद के बाद पड़ोसी की कार में लगाई आग पार्किंग विवाद के बाद पड़ोसी की कार में लगाई आग

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 02 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 6:06 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली में लाजपत नगर इलाके में पार्किंग विवाद के चलते पड़ोसी की कार में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. 28 साल के आरोपी राहुल भसीन को सोमवार को उत्तर प्रदेश के अमेठी से गिरफ्तार किया गया.

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी राहुल भसीन इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है और अपने भाई और उसके परिवार के साथ लाजपत नगर में रहता है. उसका अपने पड़ोसी रंजीत सिंह (48) के साथ पार्किंग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. रंजीत सिंह सांस्कृतिक संगठन 'जश्न-ए-अदब' के संस्थापक हैं.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, 29 नवंबर को रंजीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि भसीन ने उनकी मारुति सुजुकी सियाज़ कार को नुकसान पहुंचाया. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में भसीन को सियाज़ के रियर व्यू मिरर को मोड़ते और अपनी महिंद्रा थार को सड़क के बीच में पार्क करते हुए देखा गया. इसके बाद पुलिस ने थार को जब्त कर जांच शुरू की.

1 दिसंबर को कार में लगाई थी आग

30 नवंबर और 1 दिसंबर की रात को भसीन ने थिनर का उपयोग कर रंजीत सिंह की कार के बोनट में आग लगा दी. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसके बाद रंजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई.  खुफिया और तकनीकी इनपुट्स के आधार पर पुलिस ने भसीन का पता लगाया और उसे अमेठी से गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद उसे दिल्ली लाया गया।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि भसीन को इसी विवाद के चलते पिछले साल भी गिरफ्तार किया गया था. रंजीत सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि भसीन शराब पीकर अक्सर उससे और उसके परिवार के साथ झगड़ा करता था. सिंह ने कई बार पुलिस को इस बारे में सूचित किया था. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »