जानिए क्यों मॉल की पार्किंग को साउथ MCD ने किया सील

स्थाई समिति अध्यक्ष भुपेंद्र गुप्ता और निगम अधिकारियों का दल गुरुवार को साउथ एमसीडी के सेंट्रल ज़ोन के तहत आने वाले इलाकों में निरीक्षण करने पहुंचा. निगम को काफी समय से मॉल और अस्पतालों में आने वाले लोगों से पार्किंग शुल्क लिए जाने की शिकायत मिल रही थी.

Advertisement
मॉल के बेसमेंट को सील किया मॉल के बेसमेंट को सील किया

रवीश पाल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 5:06 AM IST

साउथ एमसीडी ने लाजपत नगर के एक मॉल के बेसमेंट को सील कर दिया है. दरअसल ये कार्रवाई साउथ एमसीडी के स्थाई समिति अध्यक्ष भुपेंद्र गुप्ता और अधिकारियों के दौरे के बाद की गई है.

स्थाई समिति अध्यक्ष भुपेंद्र गुप्ता और निगम अधिकारियों का दल गुरुवार को साउथ एमसीडी के सेंट्रल ज़ोन के तहत आने वाले इलाकों में निरीक्षण करने पहुंचा. निगम को काफी समय से में आने वाले लोगों से पार्किंग शुल्क लिए जाने की शिकायत मिल रही थी.

Advertisement

नेताओं और अधिकारियों की टीम सबसे पहले साउथ एमसीडी के सेंट्रल ज़ोन के लाजपत नगर पहुंची तो टीडीआई मॉल के बेसमेंट में टीम ने पाया कि बेसमेंट का निशुल्क पार्किंग नहीं बल्कि दूसरी व्यवसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो रहा था. जिसे देखने के बाद स्थाई समिति अध्यक्ष ने नाराज़गी जताई.

टीम ने देखा कि मॉल के बेसमेंट में वेयरहाउस, गोदाम और स्टोर बना दिया गया है. स्थाई समिति अध्यक्ष ने साथ में मौजूद अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए. जिसके बाद मॉल के बेसमेंट को सील कर दिया गया.

इसके बाद निगम का दल लाजपत नगर में बने एक अस्पताल में पहुंचा और पाया कि वहां खुलेआम वसूला जा रहा है. यहां तक पार्किंग स्लिप पर अस्पताल का नाम भी छपा हुआ है. इसके बाद स्थाई समिति अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल पर कार्रवाई के आदेश दिए और कहा कि जल्द से जल्द पार्किग निशुल्क करवाई जाए.

Advertisement

आपको बता दें कि साउथ एमसीडी ने साल 2015 में ही अस्पतालों और मॉल्स में पार्किंग को पूरी तरह से निशुल्क करने के आदेश जारी कर दिए थे. लेकिन इसके बावजूद कई जगहों से सशुल्क की शिकाय़त सामने आने के बाद और हाल ही में हाईकोर्ट से नोटिस मिलने के बाद साउथ एमसीडी एक बार फिर से अपने आदेश को सख्ती से लागू करवाने में लग गई है. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे, जिससे आदेश का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जा सके.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »