CAA Protest: जामिया में पुलिस के सामने पिस्तौल लहराकर नाबालिग ने की फायरिंग

Protest against CAA-NRC Updates: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च के दौरान एक नाबालिग ने फायरिंग की, जिसमें एक युवक घायल हो गया.

Advertisement
Jamia Firing latest news updates (जामिया में चली गोली- फोटो- Reuters) Jamia Firing latest news updates (जामिया में चली गोली- फोटो- Reuters)

हिमांशु मिश्रा / मिलन शर्मा / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 30 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 7:44 PM IST

  • जामिया इलाके में पुलिस सुरक्षा के बावजूद चली गोली
  • घायल प्रदर्शनकारी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च के दौरान एक नाबालिग ने फायरिंग की. जामिया इलाके के पास चली गोली में एक छात्र घायल हो गया.

हमलावर नाबालिग बताया जा रहा है. वहीं, घायल छात्र की पहचान शादाब के तौर पर हुई है. वह जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन का छात्र है. घटना गुरुवार दोपहर की है. हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी गोली चली. मार्च वाले इलाके में काफी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती थी फिर भी आरोपी नाबालिग ने खुलेआम बंदूक से गोली चलाई.

Advertisement

खड़ी देखती रही पुलिस

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि आदमी ने खुलेआम हथियार लगाया लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया. प्रदर्शनकारियों की ओर शख्स आगे बढ़ रहा था. इस दौरान पुलिस महज चुप्पी साधे हुए देखते रही.

यह भी पढ़ें:

साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि युवक खुले में पिस्टल लहराता दिख रहा है. हमारे पास जो वीडियो है, उसकी जांच हम कर रहे हैं. युवक से पूछताछ की जा रही है.

हमलावर ने लगाया वंदे मातरम का नारा!

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक गोली चलाने के दौरान भारत मां की जय, दिल्ली पुलिस जिंदाबाद और वंंदे मातरम का नारा लगा रहा था. पुलिस ने बदमाश युवक को हिरासत में ले लिया है. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. गोली लगने से घायल युवक को होली फैमली अस्पताल में भार्ती कराया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें:

पुलिस ने नहीं खोला बैरीकेड

जब यह हमला हुआ तब राजघाट की ओर प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे थे. जब युवक ने फायरिंग की तब भी पुलिस देखती रही. सब कुछ रिकॉर्ड होता लेकिन उसे रोका नहीं गया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब युवक घायल हुआ तब पुलिस ने बैरिकेड खोलने से मना कर दिया. घायल छात्र को कूदकर आगे बढ़ना पड़ा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement