जहांगीरपुरी हिंसा: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जहांगीरपुरी हिंसा में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. क्राइम ब्रांच ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जलील, तबरेज और अनाबुल को गिरफ्तार किया है. हिंसा में इनक एक्टिव रोल था.

Advertisement
 3 लोग गिरफ्तार फाइल फोटो 3 लोग गिरफ्तार फाइल फोटो

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2022,
  • अपडेटेड 7:57 PM IST
  • पुलिस कस्टडी में तीनों आरोपी
  • जहांगीरपुरी हिंसा में कामयाबी

जहांगीरपुरी हिंसा में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार जलील नामक आरोपी भीड़ में अवैध तमंचे से गोली चलाता हुआ सीसीटीवी में दिखाई दिया था. जबकि, तबरेज और अनाबुल का हिंसा में एक्टिव रोल था. क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में लिया है. 

Advertisement

हाल ही में हुई थी 2 आरोपियों की गिरफ्तारी
जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में हाल ही में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने जफर और बाबुद्दीन को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि ये दोनों ने हनुमान जयंती पर निकले जुलूस पर कांच की बोतलों से हमला किया था. इतना ही नहीं ये दोनों तलवार भी लहरा रहे थे. दोनों आरोपी रिश्ते में भाई निकले और दोनों पर भीड़ में शामिल होकर हिंसा करने का आरोप है. दोनों हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार को जानते हैं. 

क्या है जहांगीरपुरी हिंसा का पूरा मामला
दिल्ली के जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर कुछ लोग शोभायात्रा निकाल रहे थे. इस दौरान कुछ शरारती लोगों ने शोभायात्रा पर पथराव किया था. पथराव की घटना के बाद जहांगीरपुरी में हिंसा भड़की थी, इस घटना में 8 पुलिसकर्मी समेत 9 लोगों की घायल हुए थे. 

Advertisement

एनएसए लगा
जहांगीरपुरी में हुई हिंसा मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 5 आरोपियों पर एनएसए लगाया है. इन 5 आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी. जहांगीरपुरी में हुई हिंसा मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 5 आरोपियों पर एनएसए लगाया है. इन 5 आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी. हिंसा के मुख्य आरोपी अंसार, सलीम, सोनू शेख, दिलशादी और अहीद के खिलाफ नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की धर पकड़ में लगी हुई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »