दिल्ली में IRS ऑफिसर की बेटी की हत्या... सेक्सुअल असॉल्ट के बाद मोबाइल चार्जर से घोंटा गला

दिल्ली के अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने मृतका के साथ सेक्सुअल असॉल्ट की आशंका जताई है और मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटने का मामला दर्ज किया है.

Advertisement
दिल्ली की अमर कॉलोनी में IRS की बेटी की हत्या का मामला सामने आया है दिल्ली की अमर कॉलोनी में IRS की बेटी की हत्या का मामला सामने आया है

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:39 PM IST

राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. दक्षिण-पूर्वी इलाके अमर कॉलोनी में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई. युवती के साथ यौन शोषण और उत्पीड़न किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है.

घर से बरामद हुआ शव
बता दें कि बुधवार को वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. युवती का शव उसके घर से बरामद हुआ है. सामने आया है कि पुलिस मृतका के साथ सेक्सुअल असॉल्ट की आशंका भी जता रही है. पुलिस का कहना है कि इसके बाद मोबाइल चार्जिंग केबल से उसका गला घोंट दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

मामले में शक की सुई घर के पहले घरेलू नौकर रह चुके शख्स पर घूम रही है. बताया जा रहा है कि इस नौकर को करीब डेढ़ महीने पहले ही नौकरी से हटा दिया गया था. पुलिस को संदेह है कि वह बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दे सकता है.

वारदात के वक्त माता-पिता गए थे जिम
घटना की सूचना पुलिस को बुधवार सुबह मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक मृतक लड़की ने इंजीनियरिंग की थी, इसके बाद अब वह UPSC की तैयारी कर रही थी. वारदात के वक्त युवती के माता-पिता सुबह जिम गए हुए थे. जिस नौकर पर शक जताया जा रहा है वह राजस्थान का रहने वाला है. उसे कुछ महीने पहले ही निकाल दिया गया था. 

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्ध की तलाश में कई टीमें गठित कर दी गई हैं. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement