हुमायूं टॉम्ब से एंबेसी जा रही थी हंगरी की डिप्लोमेट, बदमाशों ने अंजाम दी लूट

लोधी कॉलोनी में हुई वारदात की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि कल दोपहर बाद यह वारदात हुई. पुलिस को दोपहर 3:00 बजे पता चला. 57 साल की हंगरी की रहने वाली महिला डिप्लोमेट एक ऑटो रिक्शा में बैठकर हुमायूं टॉम्ब से वापस एंबेसी लौट रही थी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद राजधानी दिल्ली में बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे देते हैं. साथ ही आसानी से फरार भी हो जाते हैं. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला साउथ दिल्ली के पॉश इलाके लोधी कॉलोनी से सामने आया है. यहां हंगरी की रहने वाली एक महिला डिप्लोमेट के साथ स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार उनका पर्स, कैश और मोबाइल लूट लिया गया. वह हुमायूं टॉम्ब से वापस लौट रही थी. वारदात के समय ऑटो में सवार थी. इसी तरह की स्नेचिंग की वारदात ऑटो सवार एक लेडी टीचर से साउथ दिल्ली के साकेत इलाके में हुई थी. इसमें महिला बुरी तरह घायल हो गई थी.

हुमायूं टॉम्ब से वापस एंबेसी लौट रही थी डिप्लोमेट

लोधी कॉलोनी में हुई वारदात की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि कल दोपहर बाद यह वारदात हुई. पुलिस को दोपहर 3:00 बजे पता चला. 57 साल की हंगरी की रहने वाली महिला डिप्लोमेट एक ऑटो रिक्शा में बैठकर हुमायूं टॉम्ब से वापस एंबेसी लौट रही थी.

जैसे ही ऑटो दयाल सिंह कॉलेज के पास पहुंचा, दो बाइक सवार बदमाश पीछे से ऑटो के पास पहुंचे और महिला का बैग झपट लिया. महिला जब तक कुछ समझ पाती बाइक सवार बदमाश फरार हो चुके थे. पीड़ित महिला बाइक पर लगे नंबर को भी नहीं देख पाई.

Advertisement

आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस के अनुसार, बैग के अंदर 12,000 रुपये, बैंक का कार्ड और मोबाइल था. जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को मिली, तुरंत टीम मौके पर पहुंची. इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस छानबीन कर रही है. जिस जगह पर यह वारदात हुई है, वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »