हिमाचल: निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह

हिमाचल प्रदेश में चार नगर-निगमों समेत 51 शहरी निकायों के लिए रविवार सुबह से मतदान जारी है. धर्मशाला, सोलन, मंडी और पालमपुर में वोटिंग को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखा. सुबह 9 बजे तक 14 प्रतिशत से ज्यादा मतदान दर्ज हुआ.

Advertisement
हिमाचल में निकाय चुनाव के लिए आज डाले जा रहे हैं वोट.  (File Photo: ITG) हिमाचल में निकाय चुनाव के लिए आज डाले जा रहे हैं वोट. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • शिमला,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST

हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला, सोलन, मंडी और पालमपुर के चार नगर निगमों सहित 51 शहरी स्थानीय निकायों के लिए आज यानी कि रविवार सुबह से वोट डाले जा रहे हैं. मतदान प्रति जनता में जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है. मतदान शुरू होने से पहले, जो सुबह 7 बजे शुरू हुआ, मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जिनमें महिलाओं की भारी संख्या थी.

Advertisement

9 बजे तक ही हो गया था 14 प्रतिशत से ज्यादा मतदान
एक एजेंसी के मुताबिक 4 नगर निगमों के 64 वार्डों, 25 नगर परिषदों के 229 वार्डों और 22 नगर पंचायतों के 156 वार्डों के लिए मतदान रविवार को एक ही चरण में एक साथ शुरू हुआ. नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद होगी, जबकि चार नगर निगमों के लिए गिनती - जहां चुनाव पार्टी आधार पर लड़े जा रहे हैं- 31 मई को होगी.

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के मंडी में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी जीप, 3 लोगों की मौत

सुबह 9 बजे तक पहले दो घंटों में लगभग 14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. रिपोर्टों के अनुसार मंडी और जोगिंदरनगर में क्रमशः 15.42 प्रतिशत और 17.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि रामपुर नगर परिषद में 14.58 प्रतिशत मतदान हुआ.

Advertisement

449 पदों के लिए कुल 1,147 उम्मीदवार मैदान में
आंकड़ों  मुताबिक कुल 3,60,859 मतदाता, जिनमें 1,80,963 पुरुष 1,79,882 महिलाएं और 14 अन्य शामिल हैं. अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं. मतदाताओं में 1,808 पहली बार मतदान करने वाले मतदाता भी शामिल हैं, जिनमें 961 पुरुष और 847 महिलाएं हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement