गुड़िया गैंगरेप केस में फैसला 18 जनवरी को, 5 साल की बच्ची के साथ हुआ था दुष्कर्म

दिल्ली की गुडिया गैंगरेप केस में फैसला टल गया है. दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट अब इस मामले में 18 जनवरी को फैसला सुनाएगी. निर्भया केस के 4 महीने बाद ही 15 अप्रैल 2013 को 5 साल की गुड़िया को 2 लोगों ने अपहरण करके उसका गैंगरेप किया था.

Advertisement
गुड़िया गैंगरेप केस में 18 जनवरी को आएगा फैसला (प्रतीकात्मक तस्वीर) गुड़िया गैंगरेप केस में 18 जनवरी को आएगा फैसला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 15 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 4:29 PM IST

  • गुड़िया गैंगरेप केस में अब 18 जनवरी को आएगा फैसला
  • 5 साल की बच्ची का 2 लोगों ने किया था अपहरण, फिर गैंगरेप
  • गुड़िया के शरीर से मोमबत्ती और कांच की शीशी हुई थी बरामद

दिल्ली की गुडिया गैंगरेप केस में फैसला टल गया है. दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट अब इस मामले में 18 जनवरी को फैसला सुनाएगी. यह मामला उस वक्त सुर्खियों में आया था जब निर्भया केस के 4 महीने बाद ही 15 अप्रैल 2013 को 5 साल की गुड़िया को 2 लोगों ने अपहरण करके उसका गैंगरेप किया था.

Advertisement

निर्भया की तरह ही गुड़िया के साथ भी बेहद बर्बर तरीके से गैंगरेप किया गया था, गुड़िया के शरीर से मोमबत्ती और कांच की शीशी भी निकली थी. कई सर्जरी के बाद उसे किसी तरह बचाया गया था. इस मामले में दो आरोपियों को बिहार और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था.

आरोपी मनोज शाह और प्रदीप दोनों उसके पड़ोसी थे. इस मामले की सुनवाई पूरी होने में वक्त इसलिए भी लगा क्योंकि प्रदीप ने इस मामले में खुद को नाबालिग बताया था, साथ ही मामले को लंबा खींचने की कोशिश की थी.

रेप के बाद हुई थी हत्या की कोशिश

गुड़िया के साथ जिस समय दुष्कर्म हुआ था, वो 5 साल की मासूम थी. रेप के बाद दोनों आरोपियों ने गुड़िया के कत्ल की कोशिश की थी. 15 अप्रैल 2013 की शाम को गुड़िया लापता हुई और . इसके बाद उसको इलाज के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया था. जहां उसकी हालत कई दिनों तक बेहद गंभीर रही थी.

Advertisement

शरीर के अंदर से बरामद हुई थी शीशी और मोमबत्ती

डॉक्टरों ने पीड़िता बच्ची शरीर के अंदर से निकाली थी. कई दिनों तक गुड़िया की हालत अस्पताल में नाजुक बनी हुई थी. इस गैंगरेप पर दिल्ली पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क गया था.

दरअसल  इसके बाद लोगों का गुस्सा कुछ वक्त पहले ही के बाद लगभग उतनी ही बड़ी वारदात दोबारा दोहराई गई थी. ऐसे में 5 साल की बच्ची के साथ राजधानी दिल्ली में बर्बरता से हुए इस रेप पर पुलिस और प्रशासन पर कई सवाल खड़े हुए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »