दिल्ली के द्वारका में स्पेशल सेल के हेड कांस्टेबल ने पार्टी में चलाई गोलियां, एक की मौत, आरोपी फरार

दिल्ली के द्वारका स्थित जाफरपुर कला में देर रात फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज ने पार्टी में विवाद के बाद गोली चलाई. आरोपी घटना के बाद से फरार है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
 एक शख्स अस्पताल में भर्ती है.(Photo: Representational)  एक शख्स अस्पताल में भर्ती है.(Photo: Representational)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST

दिल्ली के द्वारका स्थित जाफरपुर कला इलाके में शनिवार देर रात फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज ने गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना रात करीब दो बजे पुलिस को मिली, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, गोली चलाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि आरोपी पुलिसकर्मी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली NCR में नशीली दवाओं की स्मगलिंग... युवाओं को निशाना बनाने वाले ड्रग्स सिंडिकेट की कहानी

बताया जा रहा है कि घटना के समय आरोपी किसी पार्टी में शामिल था, जहां अचानक विवाद हो गया और मामला इतना बढ़ गया कि उसने गोली चला दी. पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

पार्टी में विवाद के बाद चली गोली

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हेड कांस्टेबल नीरज किसी पार्टी में मौजूद था, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसी दौरान उसने कथित तौर पर दो लोगों पर गोली चला दी. गोली लगने से पांडव नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

Advertisement
आरोपी.

घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के समय मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी.

आरोपी फरार, तलाश जारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी हेड कांस्टेबल घटना के समय शराब के नशे में था और किसी बात से नाराज होकर उसने गोली चलाई. गोलीबारी के बाद वह मौके से फरार हो गया.

दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है. मामले की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, मृतक की चाची गगन देवी ने बताया कि उनकी जेठानी के परिवार में कमाने वाला केवल उनका बेटा पांडव ही था. परिवार में एक और छोटा बेटा है, जो अक्सर बीमार रहता है. उन्होंने कहा कि इस घटना से उनके घर का चिराग बुझ गया है. परिवार की मांग है कि उनकी जेठानी को न्याय मिले और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement