शूटर ने GTB अस्पताल में घुसकर किसी और की हत्या कर दी? पुलिस अब इस एंगल से कर रही जांच

पुलिस हमालवर की तलाश कर रही है, इसके साथ ही वारदात को अंजाम देने के पीछे के उद्देश्य का भी पता लगा रही है. क्योंकि मृतक का कोई आपराधिक इतिहास नही है. पुलिस मिसटेकन आइडेंटिटी के एंगल से भी हत्या की तफ्तीश कर रही है.

Advertisement
GTB अस्पताल में पूछताछ करती पुलिस (फोटो- PTI) GTB अस्पताल में पूछताछ करती पुलिस (फोटो- PTI)

राम किंकर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 11:11 PM IST

दिल्ली के GTB अस्पताल के एक वार्ड में एक शूटर ने 32 वर्षीय मरीज रियाजुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार रियाजुद्दीन को 23 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसका पेट में संक्रमण का इलाज चल रहा था. उन्होंने बताया कि घटना अस्पताल के वार्ड नंबर 24 में हुई. गोली लगने से रियाजुद्दीन की मौत हो गई.

Advertisement

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि वार्ड नंबर 24 में हुई घटना के बारे में जीटीबी एन्क्लेव थाने में पीसीआर कॉल आई थी, मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि रियाजुद्दीन नामक एक मरीज घायल हो गया था. बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सुरेंद्र चौधरी के मुताबिक शाम करीब 4 बजे 18 वर्षीय एक युवक वार्ड में आया और उसने रियाजुद्दीन पर गोली चला दी. डीसीपी ने कहा कि मामला दर्ज किया जा रहा है और अपराधी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं. प्रथम दृष्टया मामला व्यक्तिगत दुश्मनी का लग रहा है. 

जीटीबी अस्पताल में रियाजुद्दीन की हत्या उस वक्त हुई जब जनरल सर्जरी वार्ड नं- 24 में डॉक्टर्स इलाज कर रहे थे. इस घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी. अनिश्चितकालीन हड़ताल 15 जुलाई 2024 से शुरू होगी. RDA ने कहा कि हाल की घटना ने हमारे समुदाय को गहराई से झकझोर दिया है और लोगों में काफी आशंकाएं पैदा कर दी हैं. जब तक मूलभूत सुरक्षा सुधारों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित नहीं किया जाता. RDA के मुताबिक हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी. 

Advertisement

वहीं, पुलिस हमालवर की तलाश कर रही है, इसके साथ ही वारदात को अंजाम देने के पीछे के उद्देश्य का भी पता लगा रही है. क्योंकि मृतक का कोई आपराधिक इतिहास नही है. पुलिस मिसटेकन आइडेंटिटी के एंगल से भी हत्या की तफ्तीश कर रही है.

जीटीबी अस्पताल के सीनियर डॉ. धनंजय ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा और अस्पताल में बार-बार डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटनाओं पर दिल्ली सरकार द्वारा समुचित समाधान नहीं किया गया है. कई बार अपील के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई. आरडीए अस्पताल के सभी कर्मचारियों, रोगियों और तीमरदारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है. 

दूसरी तरफ जीटीबी अस्पताल में फायरिंग पर दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा. सभी अस्पतालों की सुरक्षा का रिव्यू होगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »