शादी टूटने पर डिलीवरी ब्वॉय को आया गुस्सा, पुलिस चौकी के सामने ही फूंकी अपनी गाड़ी

दिल्ली के खान मार्केट इलाके में शादी टूटने पर एक डिलीवरी ब्वॉय ने अपने ही बाइक में आग लगा दी. बाइक में लगी आग भड़कने से पास की एक दुकान की सभी चीजें जल गईं. हैरानी की बात ये है कि उस व्यक्ति ने इस घटना को ठीक पुलिस चौकी के सामने अंजाम दिया. पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है.

Advertisement
युवक ने अपनी ही बाइक में लगाई आग युवक ने अपनी ही बाइक में लगाई आग

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST

नई दिल्ली इलाके के खान मार्केट में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स ने अपनी बाइक में खुद आग लगा दी. बाइक में आग लगाने वाले युवक का नाम नदीम खान है. यह घटना 23 अक्टूबर की है.

नदीम नाम ने खान मार्केट में सभी के सामने अपनी बाइक को फूंक दिया. बता दें कि नदीम ने ऐसा खान मार्केट पुलिस चौकी के ठीक सामने किया. इस दौरान पुलिस चौकी में पुलिस फोर्स थी और बाहर काफी भीड़ जमा थी.

Advertisement

पास की दुकान में लगी आग 

बाइक में आग लगने से हड़कंप मच गया, बाइक से आग पास के लकड़ी की छोटी सी दुकान में भी लग गई. जब पुलिस ने उसको रोका, तो उसने पुलिस चौकी पर पथराव शुरू कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, 23 साल का नदीम मालवीय नगर का रहने वाला है.

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिन पहले नदीम खान की शादी टूट गई थी. इसकी वजह से वो नाराज था. नदीम पेशे से एक फूड डिलीवरी कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय है.

नदीम ने जिस वक्त अपनी गाड़ी को आग के हवाले किया, उस वक्त वो एक ऑर्डर का खाना लेने खान मार्केट पहुंचा था. घटना के बाद पुलिस ने नदीम को हिरासत में ले लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »