दिल्ली महिला आयोग ने 6 साल की बच्ची के रेप के केस में स्कूल को दिया नोटिस

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने स्कूल को नोटिस जारी कर पूछा है कि आरोपी स्कूल में कर्मचारी था या नहीं.

Advertisement
दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाति जयहिंद दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाति जयहिंद

पुनीत शर्मा

  • नई दिल्‍ली,
  • 06 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 10:54 PM IST

दिल्ली महिला आयोग ने मालवीय नगर के एक स्कूल में छह साल की बच्ची के साथ स्कूल के ही स्टाफ द्वारा दुष्कर्म के केस में स्कूलको नोटिस जारी किया है. दिल्ली महिला आयोग ने नोटिस जारी कर पूछा है कि स्कूल में छोटी बच्ची शौचालय के लिए गई और उसने मदद मांगी तो उसके पास फीमेल स्टाफ की जगह मेल स्टाफ कैसे पहुंच गया.

Advertisement

आरोप है कि मेल स्टाफ ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने स्कूल को नोटिस जारी कर पूछा है कि आरोपी स्कूल में कर्मचारी था या नहीं. यदि आरोपी स्कूल का कर्मचारी था तो उसकी स्कूल में क्या ड्यूटी थी और वह उस स्कूल में कब से काम कर रहा था.

आयोग ने पूछा है कि छोटी बच्चियों की देखभाल के लिए स्कूल में महिला स्टाफ को क्यों नहीं लगाया गया है.  आयोग ने स्कूल से पूछा है कि एक महिला शौचालय तक कैसे पहुंच गया. आयोग ने इस पूरी घटना की सिलसिलेवार जानकारी मांगी है.

इस घटना के लिए जिम्मेदार स्कूल के स्टाफ के बारे में आयोग ने पूछा है और उनके खिलाफ क्या एक्शन लिया गया. नोटिस के माध्यम से पूछा गया है कि इस घटना के पता लगने के बाद स्कूल ने क्या एक्शन लिया. इस पूरी घटना की स्कूल से सीसीटीवी फुटेज मांगी है.

Advertisement

आयोग ने पूछा है कि क्या स्कूल में नियुक्त किए गए कर्मचारियों की पुलिस वेरिफिकेशन करायी गई थी या नहीं. यदि पुलिस वेरिफिरेशन की गई थी तो उसकी जानकारी दी जाए. यह सारी जानकारी आयोग ने स्कूल से 10 अक्टूबर तक मांगी है.

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद का कहना है कि पिछले दिनों एक स्कूल में एक बच्चे के साथ इतनी दर्दनाक घटना घटी. इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही कर रहे हैं. लापरवाही बरतने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »