पहले स्कूटी ने मारी टक्कर, फिर गुड्स कैरियर ने कुचला... दिल्ली पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत

दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित रिंग रोड पर ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल अनिल (39) की सड़क हादसे में मौत हो गई. हनुमान मंदिर की ओर से आ रही तीन सवारों वाली एक स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए. इसके बाद एक मालवाहक वाहन (छोटा हाथी) ने उन्हें कुचल दिया.

Advertisement
दिल्ली पुलिस के जवान, जिनकी सड़क हादसे में गई जान. (File Photo: ITG) दिल्ली पुलिस के जवान, जिनकी सड़क हादसे में गई जान. (File Photo: ITG)

अंशुल सिंह

  • दिल्ली,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:54 AM IST

राजधानी दिल्ली में ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई. हादसा कश्मीरी गेट स्थित रिंग रोड पर उस समय हुआ, जब वह यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे. जानकारी के मुताबिक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कॉन्स्टेबल अनिल (39) शांति वन से चांदनी राम अखाड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर ड्यूटी कर रहे थे.

Advertisement

इसी दौरान हनुमान मंदिर की तरफ से आ रही एक स्कूटी, जिस पर तीन लोग सवार थे, ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर लगने से अनिल सड़क पर गिर गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रही एक मालवाहक गाड़ी (गुड्स कैरियर) ने उन्हें कुचल दिया. हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें सिविल लाइंस स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हादसे पर पुलिस विभाग ने जताया दुख
पुलिस के अनुसार हादसे के बाद स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया, जबकि मालवाहक वाहन को मौके पर ही पकड़ लिया गया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फरार स्कूटी चालक की तलाश की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके.

Advertisement

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. हेड कॉन्स्टेबल अनिल दिल्ली के छतरपुर इलाके में किराये के मकान में रहते थे, जबकि उनका परिवार राजस्थान के कोटपूतली जिले की बहरोड़ तहसील के जटगनवारा गांव (पोस्ट जखराना) में रहता है. इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है. सहकर्मियों ने अनिल को कर्तव्यनिष्ठ और मेहनती अधिकारी बताते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »