दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें... घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली में आज रामलीला मैदान में रैली और हरि नगर से पदयात्रा के कारण ट्रैफिक प्रभावित होगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू किए हैं और यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है.

Advertisement
ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है.  (File Photo-PTI) ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है. (File Photo-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:22 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को INDIA ब्लॉक की रामलीला मैदान में रैली होने वाली है. वहीं, सिख समुदाय और बीजेपी इस रैली को लेकर विरोध जता रही है. रविवार को सिख समुदाय की ओर से भी मार्च निकाला जाएगा. ऐसे में, ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है. अगर आप रविवार को घर से निकलने की योजना बना रहे हैं, तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जरूर जान लें.

Advertisement

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, रामलीला मैदान में होने वाली रैली के मद्देनजर मध्य दिल्ली के कुछ रास्तों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई रूट डायवर्ट किए जा सकते हैं. 

आईटीओ, दिल्ली गेट, राजघाट, अजमेरी गेट और तुर्कमान गेट समेत कई प्रमुख चौराहों पर रास्तों में बदलाव किया जाएगा. लोगों को बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, मिंटो रोड और देशबंधु गुप्ता रोड के आसपास के रास्तों से बचने की सलाह दी गई है.

एलएनजेपी और जीबी पंत अस्पतालों की ओर जाने वाली एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों की आवाजाही के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी अपनी यात्रा पहले से तय करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: 14 सुरक्षा जोन, 200 CCTV और बॉडी कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए दिल्ली पुलिस की तैयारी

Advertisement

पश्चिमी दिल्ली में भी ट्रैफिक प्रभावित

वहीं, रविवार को सिख समुदाय के मार्च के मद्देनजर हरि नगर DTC डिपो से जेल रोड होते हुए तिलग नगर मेट्रो स्टेशन तक ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक इस इलाके में ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है. 

इस पदयात्रा के दौरान लाजवंती चौक से तिलक नगर के बीच जेल रोड के दोनों ओर की सड़कें कुछ देर के लिए बंद की जा सकती हैं. ऐसे में, दिल्ली पुलिस ने वाहन चालकों को सेवा मार्ग-पंखा रोड और मायापुरी रोड जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. दिल्ली पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है. साथ ही, प्रभावित रास्तों पर यात्रा से बचने और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »